-
Advertisement
Kullu के चामुंडा नगर में डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख, पांच परिवार हुए बेघर
Last Updated on March 21, 2020 by Deepak
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू (Kullu) के साथ लगते चामुंडा नगर में डेढ़ मंजिला मकान में सुबह सबेरे आग लगने से राख हो गया। आग आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब लगी। घर के अंदर से धुआं निकलने से एकाएक अफरा-तफरी मच गई। धुआं देखकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। अग्निशमन केंद्र कुल्लू को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: Kangra में केमिस्ट पर FIR के बाद अब धारा 144 के उल्लंघन का पहला मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि यह मकान दो भाइयों नंदलाल और बुधराम का है, जिसमें 5 परिवार रहते हैं। नंदलाल ने बताया कि वह सुबह के समय न्यूज पेपर को पढ़ रहे थे तो अचानक अंदर से आग की लपटें निकली। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में पैसा व कीमती सामान जलकर राख हो गया। साथ ही गहने भी आग की भेंट चढ़े हैं। स्थानीय निवासी रोशन लाल ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब आग लगी है। इसमें करीब 30 लाख की प्रॉपर्टी जलकर राख होने का अनुमान है।