-
Advertisement
Nadaun: सपडोह पंचायत के गांव तुरंगाल में पशुशाला गिरी, एक पशु की मौत
Last Updated on July 20, 2020 by Vishal Rana
नादौन। जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन (Nadaun) में आज अल सुबह एक पशुशाला (Stockyard) गिर गई। पशुशाला गिरने से अंदर बंधे पशु मलबे में दब गए। जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक पशु की मौत (Death) हो गई, जबकि एक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। हादसा उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत सपडोह के गांव तुरंगाल में पेश आया। यह पशुशाला सुरजीत सिंह एवं मुलख राज की बताई जा रही है। सुबह करीब 4 बजे पशुशाला गिरने से लगभग दो लाख से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। सुरजीत सिंह ने बताया की पशुशाला के गिरने से उनके दो पालतू पशु भी दब गए थेए जिनमें से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Kullu में डेढ़ किलो Charas के साथ कांगड़ा और मंडी के युवक धरे, मामला दर्ज
पीड़ितों ने बताया कि इस बारे में उन्होंने स्थानीय पंचायत को भी मौका दिखाया और राजस्व विभाग के पटवारी (Patwari) को भी इस बारे सूचित किया गया है। पीड़ितों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थित और खराब हो गई है। पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से उनको आर्थिक सहायता देने की जोरदार मांग की है। वहीं इस बारे में सपडोह पंचायत की प्रधान आशा कुमारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है और पीड़ित परिवार को अतिशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी प्रशासन से मांग की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group