-
Advertisement
हिमाचल: खनियारा में लड़ाई झगड़े का मामला पहुंचा एसपी के द्वार, लगाई ये गुहार
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला (Dharamshala) के साथ लगते खनियारा के सम्बरलहाड में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर हुई लड़ाई अब एसपी (SP) के द्वार पहुंच गई है। दो गुटों में हुई इस मारपीट (Beating) में एक पक्ष शनिवार को एसपी से मिलने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है। एसपी से मिलने पहुंची अंजू देवी और सुरेंद्र कुमार ने एसपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच (fair investigation) करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही टांडा में भर्ती उनके बेटे का इलाज करवाए जाने की भी मांग की है। पीड़ितों ने टांडा में भर्ती उनके बेटे के इलाज का सारा खर्च आरोपियों से वसूलने की मांग की है। वहीं, एसपी कांगड़ा (SP Kangra) ने इस मामले में उचित जांच पड़ताल करने के दिशा निर्देश दिए हैं और कहा कि कानून के कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एम्स के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने की कैंटीन कर्मी की पिटाई, कारें भी तोड़ी

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जमीन विवाद में खूनी झड़प का वीडियो वायरल, जमकर चले ईंट और डंडे, देखें वीडियो
बता दें कि बीते रोज धर्मशाला के खनियारा (Khaniyara) में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। बताया जाता है कि एक परिवार घर निर्माण कर रहा था तो इस पर दूसरे परिवार ने कोर्ट स्टे होने को लेकर काम ना करने की बात कही। यह मारपीट भी उसी नए बन रहे घर में हुई थी। मारपीट के दौरान पहले तो जमकर इंटों से हमले किए गए और उसके बाद एक दूसरे पर लात घूंसे भी चले। इस मारपीट में कई लोग गंभीर घायल (injured) हुए थे। एक घायल को टांडा में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों ने मारपीट को लेकर पुलिस में मामाला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस थाना धर्मशाला में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। इस मारपीट का वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

