-
Advertisement
#Big_Breaking : कोरोना से ऊना, मंडी-कांगड़ा में मौतें, Himachal में कुल आंकड़ा पहुंचा 51
ऊना। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौतें हो गई हैं। ऊना , कांगड़ा व मंडी में कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 51 पहुंच गई है। सबसे अधिक मौतें सोलन में हुई है। यहां पर कोरोना ने 13 लोग की जान ले ली है। इसके बाद कांगड़ा में 10, मंडी में 8, हमीरपुर में 5, , शिमला , ऊना व चंबा में 4-4, सिरमौर में तीन, लोगों की कोरोना संक्रमण से जान चली गई है।
जिला ऊना (District Una) में 10 दिन के भीतर कोरोना ने चौथे व्यक्ति की जान ले ली है। हरोली के कोविड केयर हेल्थ सेंटर में सुबह 4:15 बजे एक मरीज ने दम तोड़ा। उपमंडल अंब से इस 64 वर्षीय मरीज़ का सैंपल 31 अगस्त को लिया गया था। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था। 2 सितंबर को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Report positive) पाई गई। इसके बाद आज ये व्यक्ति कोरोना से जंग हार गया और सुबह इसकी मौत हो गई। वहीं, कांगड़ा जिले के नागरिक चिकित्सालय पालमपुर में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थुरल के 82 वर्षीय बुजुर्ग को चार सितंबर को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य केंद्र से नागरिक अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग का कोविड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है।

डीसी ऑफिस व एडीसी ऑफिस भी बंद
इसी के साथ जिला ऊना के डीसी ऑफिस व एडीसी ऑफिस भी अगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया। डीसी व एडीसी ऑफिस में एक पॉजीटिव के विजिट करने के चलते दोनों कार्यालय अब सोमवार को ही खुलेंगे।
बता दें उपमंडल अंब का रहने वाले 64 वर्षीय व्यक्ति की 31 अगस्त को फ्लू के लक्षण के चलते कोविड सैंपल लिया गया था। 2 सितंबर को आई रिपोर्ट में व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया गया। जिसे उपचार के लिए कोविड केयर अस्पताल हरोली में शिफ्ट कर दिया गया। दो दिन उपचार के बाद शनिवार सुबह करीब सवा 4 बजे व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद स्वास्थ्य प्रशासन में हडकंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया है और शव को कोविड प्रोटोकोल के अनुसार अंतिम संस्कार करवाने की तैयार कर रहा है। उधर, कोरोना संक्रमित के डीसी व एडीसी ऊना कार्यालय में विजिट करने के बाद दोनों कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


