-
Advertisement
मंडी में NH-21 पर ट्रक की Jeep से हुई जोरदार टक्कर, जीप चालक घायल
मंडी। शहर के पास एनएच पर एक ट्रक ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप चालक (Jeep Driver) को हल्की चोटें आई हैं जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा (Accident) सोमवार देर रात हुआ। जब तेज रफ्तार ट्रक ने मंडी (Mandi) से नेरचौक की तरफ जा रही एक जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में जीप चालक को हल्की चोटें आई, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Chamba: चांजू नाले में गिरी बोलेरो, एक व्यक्ति घायल- एक लापता

मंडी सदर थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में ट्रक चालक (Truck Driver) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक पर सार्वजनिक सड़क पर गाड़ी को लापरवाही से चलाने संबंधी मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस हादसें के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विनोद ठकुार ने बताया कि इस मामले में पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। जिसके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

