-
Advertisement
Breaking: कांगड़ा जिला को नहीं मिली राहत, Palampur का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। यह 29 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर (Palampur) के सुलह क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। व्यक्ति 28 अप्रैल को गुड़गांव से आया था और होम क्वारंटाइन था। कोरोना जांच के लिए युवक के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (Tanda) में की गई। जहां पर यह पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज जांच को लिए गए 884 सैंपल, 557 की Report का इंतजार
इस मामले के साथ ही कांगड़ा में एक्टिव केस 11 हो गए हैं। हिमाचल में एक्टिव केस 26 हो गए हैं। कुल आंकड़ा 67 हो गया है। बता दें कि आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश में 884 सैंपल जांच के लिए लगाए गए, इनमें से 327 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 557 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला मंडी के 83 में से 82 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि एक का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

