- Advertisement -
फतेहपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं के ग्राफ में अचानक से काफी वृद्धि हुई है। ऐसे ही दो मामले जिला कांगड़ा के फतेहपुर और जिला ऊना के हरोली में सामने आए हैं। इसमें एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पहला मामला जिला कांगड़ा (Kangra) के फतेहपुर (Fatehpur) में सामने आया है। यहां पंचायत मच्छोट के क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दियाना पंचायत का युवक विजय पंचायत कोडल में अपने मामा के घर रहता था, जिसने बीती रात साथ लगती दूसरी पंचायत मच्छोट में पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। वहीं, पंचायत कोडल पूर्व प्रधान रमेश सिंह व मौजूदा प्रधान राधा देवी ने बताया करीब 32 वर्षीय मृतक युवक अभी तक अविवाहित था। वह बाहरी राज्यों में मशीन ऑपरेटर था, जो कि काफी मिलनसार भी था। युवक ने सुसाइड (Suicide) करने से पहले अपने फेसबुक के माध्यम से आत्महत्या कर लेने की बात भी बताई थी। साथ ही सुसाइड करने वाला स्थान भी बताया थाए जिसके आधार पर उसे ढूढ़ने का प्रयास किया गया, तो बताए हुए स्थान पर युवक पेड़ से लटका हुआ था। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
इसी तरह से जिला ऊना (Una) के पुलिस थाना हरोली के तहत अप्पर बढ़ेड़ा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ (Poision) निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की पहचान सुनील निवासी अप्पर बढेड़ा के रूप में हुई है। गंभीर हालत में युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक युवती से शादी की जिद्द करने पर ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सुनील कुमार अपने कमरे में लेटा हुआ था। काफी देर तक बाहर ना निकला, तो माता व छोटे भाई ने देखा तो पाया कि सुनील बेहोशी की हालत में था। जिसके पास शीशी थी। हालत बिगड़ती देख परिजन सुनील कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर युवक का उपचार जारी है। सुनील कुमार के परिजनों की माने तो सुनील एक युवती से शादी करना चाहता है, जिसके चलते कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -