-
Advertisement
JOB# इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन
कुल्लू। इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) में अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के लिए अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Recruitment) प्रक्रिया शुरू हो गई है। वायुसेना में जाने का सपना देख रहे युवा 23 नवंबर शाम 5:00 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। भर्ती के लिए 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 के बीच जन्मे अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पंजीकरण करवा सकते हैं। बता दें कि शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 983 पदों पर होगी भर्ती, यहां जाने डिटेल
एएससी से प्राप्त सूचना के अनुसार अंबाला, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अग्नि वीरों की भर्ती करेगी। कुल्लू एवं लाहुल-स्पीति के अविवाहित युवक एवं युवतियां एसएससी अंबाला के तहत 23 नवंबर, 2022 शाम 5:00 बजे तक इंडियन एयरफोर्स के वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदनकर्ता की यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए आवेदनकर्ता की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) के रूप में विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक के साथ मान्य होगा इसी प्रकार 2 साल का कोर्स वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथमेटिक्स नॉन वोकेशकनल विषयों के साथ कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है। विज्ञान विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है या मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का वोकेशनल कोर्स 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक के साथ मान्य होगा।
250 रुपए लगेगी फीस
उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) के दौरान 250 रुपए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन 18 जनवरी से शुरू होंगी।
अभ्यर्थी की यह होनी चाहिए शारीरिक दक्षता
यह भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिए की जाएगी युवकों की न्यूनतम लंबाई 152 दशमलव 5 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा युवती की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए वजन उम्र के अनुपात में होना चाहिए।
