-
Advertisement
ऑनलाइन Chess ओलिंपियाड: इंटरनेट में खराबी के बाद भारत व रूस को संयुक्त रूप से मिला खिताब
Last Updated on August 30, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारत (India) की शतरंज टीम ने इतिहास रचते हुए ऑनलाइन विश्व शतरंज ओलंपियाड (Online Chess Olympiad) में पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इंटरनेट में खराबी से फाइनल के प्रभावित होने के बाद भारत और रूस (Russia) को फिडे-शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त-विजेता घोषित किया गया है। जहां रूस ने 19वीं बार खिताब जीतने में सफलता पाई है वहीं भारत पहली बार जीता है। निहाल सरीन और दिव्या देशमुख ने इंटरनेट डिस्कनेक्ट होने के कारण अपना दूसरा गेम समय के आधार पर खो दिया था जिसके बाद भारत ने अपील दायर की थी।
इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने भारत को पहले ही हारा हुआ कर दिया था घोषित
फिडे अध्यक्ष ने संयुक्त मेडल देने का फैसला किया। चेस ओलंपियाड के 96 सालों के इतिहास में यह भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के दिग्गज चेस मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपनी प्रातक्रिया देते हुए ट्वीट कर रूस को बधाई दी। उन्होंने कहा हम दोनों चैंपियन बने।
We are the champions !! Congrats Russia!
— Viswanathan Anand (@vishy64theking) August 30, 2020
यह भी पढ़ें: IPL से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी: CPL में पोलार्ड ने 28 गेंदों में जड़े 9 छक्के, देखें -VIDEO
कोरोना महामारी को देखते हुए इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने पहली बार ऑनलाइन चेस ओलंपियाड करवाया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने पहले भारत की हार घोषित कर दी थी। लेकिन एक घंटे बाद अपना फ़ैसला बदलते हुए रूस के साथ-साथ भारत को भी विजेता घोषित कर दिया। बता दें कि शनिवार को विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंची थी।