-
Advertisement
Indian Army में भर्ती की इच्छुक युवतियों के लिए सुनहरा मौका, यहां करें Apply
मंडी। भारतीय थल सेना (Indian Army) में युवतियों के लिए जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए एक बार फिर से खुली भर्ती (Open Recruitment) का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक, कर्नल एम.राजराजन ने बताया कि यह भर्ती 4 से 14 सितम्बर, 2020 तक अंबाला (Ambala) के खरगा स्टेडियम में होगी।
यह भी पढ़ें: Himachal के स्कूलों में शुरू हुई मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती, 5,625 रुपए होगी Salary

भर्ती के लिए इच्छुक युवतियों को भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2020 है। उन्होंने बताया कि भर्ती होने के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यार्थी को दसवीं कक्षा में पास होने के साथ हर विषय में 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

