-
Advertisement
#Monsoon_Session: विपक्ष का एक दिन में दो बार वॉकआउट
शिमला। विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहा है। आज एक दिन में विपक्ष ने दो बार वॉकआउट (Walkout) किया है। पहले कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर (MLA Sunder Thakur) के मामले में सदन की कार्यवाही शुरू होने के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया, वहीं इसके बाद हिमाचल प्रदेश कारखाना संशोधन विधेयक, 2020 (Factory Amendment Bill, 2020) में किए जा रहे संशोधन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को उद्योगों से जुड़े तीन विधेयक विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिए गए। विपक्षी कांग्रेस (Congress) और माकपा ने तीनों विधेयकों को मजदूर विरोधी और उद्योगपतियों के हितों का करार दिया और कहा कि इससे मजदूरों की आवाज पूरी तरह से दब जाएगी।
यह भी पढ़ें: #Monsoon_Session कांग्रेस के कड़े तेवर, सदन से वॉकआउट- सिंघा का भी मिला साथ

विधानसभा में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह (Bikram Singh) ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विवाद संशोधन विधेयक 2020, हिमाचल प्रदेश ठेका श्रम संशोधन विधेयक, 2020 और हिमाचल प्रदेश खारखाना संशोधन विधेयक, 2020 को सदन में चर्चा और फिर पास करने के लिए सदन में रखा था। चर्चा के बाद ये तीनों विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिए गए। इससे पहले इन तीनों विधेयकों पर हुई चर्चा का कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और माकपा सदस्य राकेश सिंघा के विरोध और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के समर्थन किया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

