-
Advertisement
मुंगेर गोलीकांड पर भीड़ का तांडव: फूंक दिया थाना, चुनाव आयोग ने DM-SP को हटाया
मुंगेर। बिहार में जारी विधानसभा चुनाव के बीच सूबे के मुंगेर (Munger) जिले में कुछ ज्यादा ही माहौल गरमाया है। यहां पर मूर्तिविसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लोगों को पीटे जाने का वीडियो तो आप सबने देखा ही होगा। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति गोली लागने से एक व्यक्ति की मौत (Death) भी हो गई थी, बताया जा रहा है कि गोली पुलिस की तरफ से चलाई गई थी। जिसके बाद अब इस गोलीकांड को लेकर जनता के मन में भी आक्रोश भर गया है। इस पूरे मसले को लेकर आज सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए थे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां इन लोगों ने हंगामा किया। वहीं, दूसरी तरफ गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग (Fire) लगा दी है।
पुलिस का दावा- असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था
गुरुवार को अज्ञात लोगों ने एसडीओ व एसपी ऑफिस पर आगजनी व तोड़फोड़ की। इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी।
New DM and SP will be posted at Munger today itself.
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) October 29, 2020
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका गया। प्रदर्शन कर रहे युवा का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: J&K: अभी तो छूटी थीं… एक बार फिर हिरासत में ली गईं महबूबा; PDP का दफ्तर सील
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसपी लिपि सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया। हालांकि उन्होंने बाद में 15 पुलिस कर्मियों के ही नाम बताए थे। एसपी का दावा था कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी में युवक की मौत हो गई।

