-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 884 सैंपल में से 596 नेगेटिव
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) जांच के लिए 884 सैंपल लिए गए थे। इसमें 596 नेगेटिव रहे हैं। साथ ही 288 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में कोरोना का कोई नया मामला नहीं है। हमीरपुर के दो मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल (Himachal) में कोरोना सैंपल जांच में तेजी आई है। अब तक 17417 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 80 पॉजिटिव रहे हैं। साथ ही 288 की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में अभी 33 एक्टिव केस हैं। इसमें बिलासपुर (Bilaspur) और चंबा (Chamba) में चार-चार, हमीरपुर में सात, कांगड़ा में 14, सिरमौर में दो और ऊना (Una) में दो मामले हैं। अब तक 44 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। तीन की मौत हुई है। पिछले कल और आज पांच कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अगर कोरोना मरीजों के ठीक होने का क्रम ऐसे ही जारी रहा तो 25 मई तक 30 से ज्यादा मरीज ठीक होंगे।
यह भी पढ़ें: Hospital से छुट्टी होने पर लाडले को याद कर फूट-फूट कर रोई Corona से जंग जीती महिला
कौन मरीज कहां भर्ती
बिलासपुर के दो कोरोना मरीज मेडिकल कॉलेज नेरचौक और दो बिलासपुर में भर्ती हैं। चंबा के चार मरीज जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में दाखिल हैं। हमीरपुर के चार मरीज भोटा और तीन मरीज कोविड (Covid) केयर सेंटर डीसीसीसी दुग्गा में भर्ती हैं। कांगड़ा के 10 मरीज पीआरटीआई बैजनाथ, तीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा व एक कांगड़ा में भर्ती है। सिरमौर के दोनों मरीज सीएच सराहन में उपचाराधीन हैं। ऊना जिला का एक मरीज भोटा और एक कम्युनिटी सेंटर खड्ड ऊना में भर्ती है। राहत की बात है कि अभी अस्पतालों में दाखिल कोई मरीज गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।
हिमाचल में कोरोना महामारी के चलते 30248 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 8905 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 21343 अभी निगरानी में हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


