-
Advertisement
कार ने महिला को हवा में उड़ाया,सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से एक महिला को तेज रफ्तार (Over Speed Car) कार द्वारा महिला को हवा में उडाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई घटना को देखकर साफ पता चलता है कि हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार से सड़क पर दौडना रहा है। हादसे में महिला को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने कार ड्राइवर (Car Driver) को वार्निंग देकर छोड दिया है। हादसा शिमला जिला के ठियोग (Theog In Shimla) में पेश आया है।
यह भी पढ़ें- शिमला में खाई में गिरा पानी का टैंकर,चालक की मौत
पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम शिमला की तरफ से आ रही कार ने सड़क क्रॉस कर रही महिला (Women) को टक्कर मार दी,वहां मौजूद लोगों ने महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस (Police) ने कार ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

