-
Advertisement
Pak ने फिर किया Ceasefire का उल्लंघन: गोलाबारी में सात भारतीय नागरिक घायल
उरी। पाकिस्तानी सेना (Pakistani army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रामपुर और उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन (Ceasefire violation) किया। शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए सीजफायर उल्लंघनों में भारत (India) के सात नागरिक घायल हो गए। उरी में नंबला युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की सेना की गोलीबारी में 60 साल के अहमद शेख को चोटें आई हैं जबकि करीब 20 वर्षीय मकबूल मंगलराम को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में चार नागरिक घायल (Injured) हो गए।
यह भी पढ़ें: Corona: इस बार स्थगित हो सकती है कांवड़ यात्रा, केदारनाथ धाम भी पड़ा वीरान
भारतीय सेना भी दे रही है पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ’20 जून 2020 को तड़के, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया, मोर्टार दागे और अन्य हथियार चलाए।’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी की ओर से हुई गोलीबारी में चार नागरिक घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं उरी सेक्टर में शनिवार को ही हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुश्मनों की गोलाबारी से बचने के लिए गांववालों को किसी सुरक्षित जगहों पर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने शनिवार को कुपवाड़ा के केरण सेक्टर और बारामूला जिले के उरी सेक्टर के हाजी पीर में बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
