-
Advertisement
पाकिस्तान ने पंजाब एयरबेस पर मिसाइल दागी, भारत ने PAK के 4 एयरबेस तबाह किए
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया से जानकारी साझा की और पाकिस्तान के झूछ का पर्दाफाश किया।
भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल से जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के पठानकोट, आदमपुर और गुजरात के भुज एयरबेस पर हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने अस्पताल और स्कूल को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने पाकिस्तानी दावा गलत है। भारतीय S-400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। पाकिस्तानी सेना ने पूरे पश्चिम मोर्चे पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसमें यूकैब ड्रोन, लॉन्ग रेंज वेपन, लाइट इम्युनिशन और लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया है। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है।
Pakistan’s Acts Exposed
In today’s briefing, Col. Sofiya Qureshi revealed Pakistan’s deliberate escalation—employing drones, missiles, loitering munitions, and fighter jets across more than 26 locations.
Civilian areas, including schools and Medicare centres, were shamelessly… pic.twitter.com/P3isjHhjLO
— MyGovIndia (@mygovindia) May 10, 2025
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत की पश्चिमी सीमा पर आक्रामक कार्रवाइयों के जरिए उकसावे वाले कार्य कर रहा है। पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए नागरिक विमानों, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। विंग कमांडर ने कहा- भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। हालांकि, उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना के स्टेशनों पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित नुकसान हुआ है।
Pakistan has also attempted to execute a continued malicious misinformation campaign, claiming the destruction of Indian S-400 systems at Adampur, destruction of Airfields at Suratgarh and Sirsa, BrahMos base at Nagrota, RT gun positions at Dehrangyari and Chandigarh Forward… pic.twitter.com/rMb8FujKSV
— PIB India (@PIB_India) May 10, 2025
विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उन्होंने क्या किया। वे लगातार भारी झूठ बोल रहे हैं। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां बोल रही हैं कि उन्होंने भारत में कई मिलिट्री फैसिलिटी को ध्वस्त किया है। मेरे साथियों ने इसकी सच्चाई आपको बता दी है। पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। सिरसा एयरफोर्स स्टेशन को तबाह करने का उनका दावा पूरी तरह झूठा है। सूरतगढ़ एयरफोर्स बेस, आदमपुर में एस-400 बेस को तबाह करने का दावा पूरी तरह झूठा है। महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर सिस्टम, साइबर सिस्टम पर हमला करने और उन्हें तबाह करने के दावे झूठे हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि पाकिस्तान के इन झूठों से भ्रमित ना हों। पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है, खासतौर से जम्मू-कश्मीर में, वो धार्मिक वैमनस्यता पैदा करने की भी कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान का फोकस सिविलियन टारगेट और पॉपुलेशन है।
पंकज शर्मा
