-
Advertisement
पाकिस्तान करेगा 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट, भारत जाएगा कि नहीं इस पर क्या बोले अनुराग, जानें
Last Updated on November 18, 2021 by admin
नई दिल्ली। पाकिस्तान 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करेगा। हालांकि, पेच इस बात पर फसा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले पर आज बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि समय आने पर हम देखेंगे कि क्या करना है। गृह मंत्रालय को इसमें शामिल किया जाएगा। वहां जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होते हैं तो बहुत कुछ देखने की जरूरत होती है।
अनुराग ठाकुर बोले कि हाल के दिनों में कई देशों ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों की क्रिकेट टीम ने वहां की आंतरिक स्थिति को देखते हुए नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से स्थिति बहुत खराब है, यह चिंताजनक है। हालातों के हिसाब से हम निर्णय लेंगे। पाकिस्तान में करीब 29 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाएगा। आखिरी बार साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए थे। इसके बाद किसी भी ICC इवेंट का आयोजन पाकिस्तान में नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बने आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन
सिलसिलेवार तरीके से बताएं, 2024 T20 वर्ल्ड कप: USA और वेस्टइंडीज, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान, 2026 T20 वर्ल्ड कप: भारत और श्रीलंका, 2027 वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया, 2028 T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत 2030 T20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड, 2031 वनडे वर्ल्ड कप: भारत और बांग्लादेश में होना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group