-
Advertisement
आजादी की कीमत क्या होती है, इसे पाकिस्तानी अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर बताया है
Last Updated on October 5, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। पुरूषवादी समाज में आज भी महिलाओं को घरेलू कामकाज के लिए ही समझा जाता है। उनके अधिकारों और आजादी का हनन किया जाता है। महिलाओं का आत्मसम्मान उनके लिए ढेले भर के बराबर है। रोजाना देश और विदेश से भी महिलाओं पर दमन की खबरें सामने आती हैं, लेकिन बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया ने महिलाओं को उनके अधिकारों और आजादी के लिए लड़ने के लिए एक सशक्त हथियार दिया है। इसी हथियार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी अदाकारा ने भावनात्मक पोस्ट शेयर की है।
यह भी पढ़ें:जेसीबी की खुदाई तो आपने बहुत देखी ही होगी, क्या कभी जेसीबी पर बारात निकलते हुए देखी है, देखें वीडियो
View this post on Instagram
पाकिस्तान की अभिनेत्री यासरा रिज़वी (Yasra Rizvi) का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में यासरा (Pakistani Actress Yasra Rizvi) ने एक बेहद खास संदेश दिया है। अपनी पोस्ट के ज़रिए एक भावनात्मक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस फ़ोटो के देखने बाद आप भी कहेंगे, महिलाओं की आत्मसम्मान की रक्षा करना बेहद ज़रूरी है।
इन तस्वीरों में बेहद भावनात्मक रूप से दिखाया गया है कि आज भी महिला जंजीरों में जकड़ी हुई है। वहीं, यासरा रिजवी ने अपनी फोटोज से साथ कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि शादी करना या न करना किसी भी इंसान की ज़िंदगी का एक अहम फ़ैसला है। किस से, कैसी और क्यों, ये निर्णय करना हर इंसान का बुनियादी हक़ है। अगर ये फ़ैसला करने में कोई ग़लती हो जाए तो इंसान अपनी ग़लती को सुधार सकता है। ये उसका बुनियादी हक़ है।