- Advertisement -
कुत्ता इंसान का सबसे अच्छा व वफादार दोस्त माना गया है। इंसान के साथ कुत्ते( Dog) का संबंध काफी भावनात्मक माना गया है। कहते हैं इंसान की जान जब खतरे में पड़ती है तो कुत्ता उसे बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है। इंसान व इस जानवर की दोस्ती की कई मिसालें हमारे सामने हैं। कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां होती हैं जो बहुत ही खूंखार ( Dangerous)और खतरनाक होती हैं। इनसे दूर रहने में ही आप की भलाई है। आपको आज हम दुनिया के उन 5 कुत्तों की प्रजातियों के बारे में बताएंगे जो बहुत ही खतरनाक है।
रोट्टवीलर्सः रोट्टवीलर्स ( Rottweilers)दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में से एक है। इस प्रजाति के कुत्ते जर्मनी में पाए जाते हैं। यह बहुत ही ताकतवर होते हैं, खारतौर पर इनके जबड़े काफ़ी मजबूत होते हैं। इनका इस्तेमाल ज्यादातर लिए किया जाता है। रोट्टवीलर्स प्रजाति के कुत्तों को अजनबी लोग और दूसरे कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। और अगर इन्हें कि इनके मालिक या फिर ये बेहद गुस्से में हैं, तो ये बेहद खूंखार हो सकते हैं
.पिट बुल्सः पिट बुल्स ( Pit bulls)सबसे खतरनाक कुत्ते की प्रजाति होने के लिए कुख्यात हैं। हालांकि ये इतने खतरनाक होते नहीं हैं। बिना बात के यह किसी पर हमला नहीं करते। लेकिन गैर-जिम्मेदार मालिकों के कारण इनका गुस्सा काफी बढ़ जाता है। इन्हें अगर सही तरीके से पाला जाए तो ये मालिकों के साथ बेहद शालीन, दोस्ताना और भरोसेमंद रिश्ता बना सकते हैं।
चौ-चौः चौ-चौ: ( chow-chow) दिखने में तो बेहद प्यारे और शांत लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी होते हैं। कुत्ते की यह प्रजाति चीन में पाई जाती है। इसकी मर्जी के बिना कोई भी इनके आस-पास भी नहीं घुम सकता। यह सबसे आक्रामक कुत्तों में से एक हैं।
जर्मन शेफर्ड: जर्मन शेफर्ड ( German Shepherd) प्रजाति के कुत्तों को भला कौन नहीं जानता। इनका वजन ज्यादा नहीं होता, लेकिन ये अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। इनके लिए लगातार शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं, ताकि ये आक्रामक न हों। गुस्सा आने पर ये किसी का भी हाल बुरा कर सकते हैं।
प्रेसा कैनारियो: प्रेसा कैनारियो( Presa canario) मुख्य रूप से अफ्रीका के कैनरी आइलैंड पर पाये जाते हैं। इनका वजन 60 किलो के आसपास होता है। इस प्रजाति के कुत्तों को 18वीं सदी में युद्ध के दौरान शिकार और हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी। ये जानलेवा होते हैं। ये इतने खौफनाक और शक्तिशाली होते हैं कि इनके चंगुल से निकलना लगभग नामुमकिन होता है।
- Advertisement -