-
Advertisement
#JammuKashmir : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी #Drone, सेना की चेतावनी के बाद लौटा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अक्सर पाकिस्तानी सेना और आतंकी घुसपैठ करते रहते हैं, लेकिन भारतीय सेना उनको हर बार मुंहतोड़ जवाब देती है। रविवार को फिर से सीमा के आसपास पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani drone) देखा गया। हालांकि जवानों की सतर्कता के चलते वह वापस लौट गया। बीएसएफ के जवान अलर्ट पर हैं। जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रोन देखा।अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन चेतावनी के बाद वापस पाकिस्तान की ओर चला गया।
यह भी पढ़ें: #J&K में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सैन्य अफसर सहित 4 Jawan शहीद, 3 आतंकी ढेर
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच 21 नवंबर को नियंत्रण रेखा (Line of control) के साथ मेंधर सेक्टर में ड्रोन की गति देखी गई थी । 20 नवंबर को दो ड्रोन पाकिस्तान की दिशा से देखे गए और सांबा सेक्टर में आईबी को पार कर गए।इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन जारी रखते हुए शुक्रवार रात करीब छह घंटे गोलाबारी की थी। इस दौरान बीएसएफ की चौकियों और इनके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी।
