-
Advertisement
पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आईएसआई को दे रहा था खुफिया जानकारी
Pakistani spy Arrested in Punjab: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद अब तक कई जासूसों को पकड़ा जा चुका है, जो कथित तौर पर अहम जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे। इसी बीच पंजाब के तरनतारन इलाके से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस ने गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगन ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल सिंह चावला के कहने पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य मूवमेंट और सैन्य ठिकानों की अहम जानकारियां पाकिस्तान को भेजी।
गगन के फोन से मिले अहम सबूत
गगन के फोन से भी अहम सबूत मिले हैं। उसके मोबाइल से करक के 20 पाकिस्तान इंटेलीजेंस अधिकारियों के संपर्क में होने के सबूत हासिल हुए हैं। पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से प्राप्त सूचना पर एक्शन लेते हुए तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गगनदीप सिंह उर्फ गगन, निवासी मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली, को गिरफ्तार किया है।
Acting swiftly on information received from Counter-Intelligence-Punjab, @TarnTaranPolice, in a joint operation arrests Gagandeep Singh @ Gagan, a resident of Mohalla Rodupur, Gali Nazar Singh Wali, #TarnTaran.
Arrested accused had been in contact with the #Pakistan #ISI and… pic.twitter.com/JIuLVToIMk
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 3, 2025
साथ ही पोस्ट में आगे कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान, करक और गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, ऑपरेशनसिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। जांच से पता चला है कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हुए सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों सहित कई अहम जानकारियां शेयर कर रहा था।
पंकज शर्मा
