-
Advertisement
Palamur | Big Breaking | Crime Report |
घर से तो वो कॉलेज आई …. ‘पेंट-शर्ट’ यूनिफॉर्म होने के बावजूद, अपने साथ एक दुपट्टा लेकर आई थी… कोई नहीं जानता था कि वो खौफनाक कदम उठाने वाली है….. इतना ही नहीं वह आज कॉलेज बस में भी नहीं आई…..यानी आत्मघाती कदम के लिए पहले से मानसिक रूप से तैयार थी…हम बात कर रहे हैं पालमपुर के केएलबी कॉलेज में पढ़ना वाली बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा तनु निवासी ढंडेरा की। तनु क्लासरूम में पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए बाथरूम गई। वहां से लौटने के बाद क्लासरूम का दरवाजा अंदर से बंद किया और दुपट्टे का फंदा बनाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। कॉलेज स्टाफ ने जब उसे फंदे पर झूलते देखा तो उनको होश उड़ गए, पुलिस को बुलाया गया… इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
