-
Advertisement
बासा (ख्योड़) के उप प्रधान ने रहस्यमय परिस्थितियों में लगाया फंदा
गोहर। पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासा (ख्योड़) के वर्तमान उप प्रधान दीवान गुप्ता ने सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों फांसी लगाकर जान दे (Died By Suicide) दी। सूचना मिलने पर गोहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद उप प्रधान दीवान गुप्ता ने पुराने घर चौकी के बरामदे की कड़ी से फंदा लगा लिया। इस दौरान मृतक की पत्नी व बेटा रिश्तेदार के घर शोक प्रकट करने गए हुए थे। बहू स्कूल गई हुई थी। जैसे ही दोपहर बाद कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने घर पहुंचे तो रस्सी से लटके शरीर को देखकर शोर मचा दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पूर्व मृतक उप प्रधान की एक बहू भी इसी घर में फंदा लगाकर जान दे चुकी है। दीवान चंद ने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना प्रभारी लाल चंद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना पंचायत प्रधान से प्राप्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:नाहन: दवा कंपनी के सेल्स मैनेजर ने फंदा लगाकर जान दी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

