-
Advertisement
#Himachal: मंडी के बाद इस जिला का भी पंचायत प्रधान आरक्षण रोस्टर जारी
Last Updated on December 14, 2020 by
कुल्लू। मंडी जिला के बाद अब कुल्लू जिला में भी पंचायत प्रधानों (Panchayat Pradhan) के पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) जारी कर दिया है। डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 के साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 87 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह रोस्टर जारी किया है। विकास खंड बंजार की 39 पंचायतों में पांच अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जाति महिला, 14 महिला व 14 अनारक्षित हैं। निरमंड खंड में 32 पंचायतें हैं। यहां 8 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जाति महिला, 8 महिला व 9 अनारक्षित रखें गए हैं। विकास खंड कुल्लू (Kullu) की 76 पंचायतों में से 10 पंचायतें अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को
27 महिला व 28 अनारक्षित रखी गई हैं। विकास खंड नग्गर की 51 पंचायतों में से पांच अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जाति महिला, दो अनूसचित जनजाति, दो अनुसूचित जनजाति महिला, 18 महिला व 18 ही अनारक्षित रखी गई हैं। आनी की 37 पंचायतों में से 5 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखी गई हैं। 13 महिला व 13 ही अनारक्षित रखें गए हैं। कुल 235 पंचायतों में से 118 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 82 अनारक्षित हैं। कौन सी पंचायत आरक्षित और कौन सी अनारक्षित जानने के लिए पीडीएफ पर क्लिक करें।
Pradhan roster 2020 Kullu