-
Advertisement
पांवटा साहिब: सांप ने 16 वर्षीय किशोर को घर में ही काटा; हुआ दर्दनाक अंजाम
पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर जिले के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) उपमंडल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां के रेणुकाजी क्षेत्र के भरोग बनेड़ी में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर को उसके घर में ही सांप (Snake) ने काट लिया। इसके बाद किशोर ने सांप के काटने के बाद जब उसे कमरे की तरफ जाते देखा तब शोर मचाया। शोर सुनकर किशोर के पार पहुंचे उसके परिजनों को जब इस बात का पता चला कि उसे सांप ने काट लिया है।
यह भी पढ़ें: Medical College Nahan की दूसरी स्टाफ नर्स भी Corona Positive
तब वे आननफानन में किशोर को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब ले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया। किशोर का नाम तपेन्द्र बताया जा रहा है। तपेन्द्र की मौत होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने किशोर की सर्पदंश से मौत की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

