-
Advertisement
Sirmaur को राहत नहींः पांवटा की मां- बेटी की रिपोर्ट फिर आई Positive
नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की महिला व उसकी 7 साल की बेटी की रिपोर्ट दोबारा भी कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) आई है। दोनों को कोविड सेंटर सराहां में भर्ती किया गया था, जहां से उनके सैंपल कसौली भेजे गए थे। देर रात दोनों सैंपल की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। डीसी आर के पुरुथी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल के मंडी में 4 कोरोना पॉजिटिव, लगातार बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा
जाहिर है कि तारूवाला के हरिओम कॉलोनी (वार्ड 4) में रहने वाली 30 वर्षीय महिला चार मई को पति और दो बच्चों के साथ दिल्ली के शहादरा से हिमाचल लौटी थी। इसके बाद से वो होम क्वारंटाइन थी।महिला व उसकी बेटी को बुखार होने के बाद जब उनके सैंपल जांचे गए तो दोनों कोरोना पाजिटिव पाई गईं। उसके बाद मां-बेटी को पच्छाद उपमंडल के सिविल अस्प्ताल
सराहां में स्थापित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में शिफ्ट किया गया था। फिलहाल जिल सिरमौर में ये दो मामले ही कोरोना पाजिटिव है इससे पहले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जो ठीक हो कर घर जा चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

