-
Advertisement
किसकी जलेगी लंका, अनिल कपूर या ‘शैली’ की? 30 जून को खुलेगा सस्पेंस
Last Updated on June 5, 2023 by sintu kumar
मुंबई. ‘द नाइट मैनेजर’ (The Night Manager 2 Trailer) वेब सीरीज का दूसरा हिस्सा, यानी पार्ट 2 रिलीज होने जा रहा है। इस दूसरे सीजन के साथ होगा फिनाले। यानी खुल जाएंगे सभी सस्पेंस के रहस्य। अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला सहित कई सितारों से सजा ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून 2023 को रिलीज होगा। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस हिंदी लैंग्वेज क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज को संदीप मोदी ने क्रिएट किया है। ये ब्रिटिश टीवी सीरीज The Night Manager (2016) की रीमेक है, जो John Le Carre के नॉवेल (इसी नाम से बनी) पर बेस्ड है।
यह है स्टार कास्ट
इसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला के अलावा तिलोत्तमा शोम, रवि बहल, शाश्वत चटर्जी सपोर्टिंग रोल में हैं। ‘द नाइट मैनेजर का सीजन 2’ 30 जून से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि द नाइट मैनेजर के दूसरे सीजन को लोग कितना प्यार देते हैं। मालूम हो कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है।