-
Advertisement
Coronil: अधिकारी बोले- कफ-बुखार की दवा का लाइसेंस मांगा था, रामदेव ने साझा की ‘निराशा की खबर’
नई दिल्ली/हरीद्वार। पतंजलि’ द्वारा कोविड-19 (Covid-19) की दवा बनाने के दावे पर लॉन्चिंग के बाद से शुरू हुए विवाद में अब एक और नया मोड आ गया है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य औषधीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण (Uttarakhand State Medicinal Licensing Authority) के संयुक्त निदेशक ने इस मसले पर कहा है कि पतंजलि ने लाइसेंस आवेदन में कोविड-19 दवा का ज़िक्र नहीं किया था और उसे सिर्फ बुखार/इम्युनिटी-बूस्टर किट (Fever / immunity-booster kit) का लाइसेंस (License) मिला था। उन्होंने आगे बताया कि दिव्य फार्मेसी को नोटिस जारी करेंगे, अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो लाइसेंस रद्द करेंगे। विभाग की ओर से पतंजलि को नोटिस भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Earthquake: मिजोरम में फिर डोली धरती, हरियाणा में भी लगे झटके
आयुर्वेद का विरोध एवं नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर
आयुर्वेद का विरोध एवं नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर… https://t.co/IYWphkgCGR
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) June 24, 2020
इस सब के बीच आयुष मंत्रालय ने कहा है कि उसे दवा के क्लीनिकल ट्रायल संबंधी सभी दस्तावेज मिल गए हैं और वह शोध के नतीजों के सत्यापन के लिए इस दस्तावेजों का अध्ययन करेगा। मंत्रालय द्वारा इस संबंध में पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट (Patanjali Research Foundation Trust) को एक पत्र भी भेजा गया है। वहीं इस पत्र के आते ही, इस पूरे मसले पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण द्वारा साझा किए गए इस पत्र को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि आयुर्वेद का विरोध एवं नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर।
यह भी पढ़ें: अब और अधिक मजबूत होगा Indian Passport; हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे सेवा केंद्र
बता दें कि आयुष मंत्रालय द्वारा भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि उसे दवा के क्लीनिकल ट्रायल संबंधी सभी दस्तावेज मिल गए हैं। मंत्रालय शोध के नतीजों के सत्यापन के लिए इस दस्तावेजों का अध्ययन करेगा। गौरतलब है कि दवा की लॉन्चिंग के बाद से ही इसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। सबसे पहले आयुष मंत्रालय ने इस दवाई से पल्ला झाड़ दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव की काफी किरकिरी हो रही है। इस सब के बीच बाबा रामदेव द्वारा किया गया यह ट्वीट काफी कुछ कहता नजर आ रहा है।
