-
Advertisement
Palampur: पशु विज्ञान शिक्षकों ने की पेन डाउन स्ट्राइक, अब काले बिल्ले लगाकर होगा विरोध
पालमपुर। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ मोर्चा खोले पंजाब के डॉक्टरों के पक्ष में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ (Veterinary & Animal Science Teachers Association) कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर कांगड़ा ने आज पेन डाउन स्ट्राइक की। संघ ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पेन डाइन स्ट्राइक की। यह पेन डाउन स्ट्राइक एक दिन की थी। अब मांगें ना माने जाने तक संघ काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएगा। संघ के सदस्यों ने इस बारे एक ज्ञापन भी कृषि विश्वविद्यालय अथॉरिटी को सौंपा। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एस कटोच ने सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा लिए निर्णय से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पंजाब के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में एनपीए (NPA) को 25 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने की बात कही गई है। साथ ही इसे मूल वेतन से अलग करने की बात भी है। यह सरासर डॉक्टरों से साथ धोखा है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि आज दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की है। अब आगे काले बिल्ले लगाकर विरोध होगा। साथ ही यूनिवर्सिटी अथॉरिटी को ज्ञापन भी सौंपा है।
यह भी पढ़ें: Palampur: पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ का बड़ा ऐलान
बता दें कि पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ मोर्चा खोले पंजाब के डॉक्टरों के समर्थन में आज से पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया था। संघ का मानना है कि हिमाचल प्रदेश का अपना वेतन आयोग नहीं है और मुख्य रूप से पंजाब पैटर्न को अपनाया जाता है, जिसे निकट भविष्य में राज्य में भी लागू किया जाएगा। पंजाब वेतन आयोग (Punjab Pay Commission) में की अनुशंसाओं का राज्य में भारी प्रभाव पड़ेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों के आर्थिक नुकसान के साथ मनोबल टूटेगा। इसलिए संघ पंजाब सरकार के फैसले की निंदा करता है और पंजाब के डॉक्टरों के संयुक्त परिसंघ को 25 फीसदी एनपीए की बहाली और इसे मूल वेतन के साथ जोड़ने के लिए अपना पूरा समर्थन दिखाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

