- Advertisement -
गर्मी (Heat) में लोगों के घरों में एक चीज जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है, वह है नींबू। हालांकि देश में नींबू (Lemon) की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगा होने की वजह से यह आम लोगों की पहुंच से काफी दूर हो गया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) पर नींबू की कीमतों को लेकर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं। नींबू की कीमतों ने भले ही इस गर्मी में लोगों का बुरा हाल कर रखा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसके जोक्स शेयर (Jokes Share) करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। तस्वीर में आप मिर्च के साथ लहसुन लटका देख सकते हैं। दरअसल, नींबू की जगह तस्वीर में लहसुन लटकाया गया है। बता दें कि बुरी नज़र को दूर रखने के लिए लोग अपनी दुकानों और मकानों में नींबू के साथ मिर्च को लटकाते हैं। माना जाता है कि इससे दुकान और मकान पर लोगों की काली नजर नहीं लगती है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर में नींबू की जगह लहसुन देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
बढती मंहगाई को देखते हुए नींबू की अनुपस्थिति में लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया?। लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। pic.twitter.com/rmb25w45FL
— Rupin Sharma (@rupin1992) April 14, 2022
इस मजेदार तस्वीर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, बढ़ती मंहगाई को देखते हुए नींबू की अनुपस्थिति में लहसुन को प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया। लहसुन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। आईपीएस अधिकारी का यह पोस्ट लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोग पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
- Advertisement -