कच्चा बादाम के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नींबू वाला, यहां देखें वीडियो

लेमन शिकंजी बनाते-बनाते पंजाबी में गाना गाते हुआ फेमस

कच्चा बादाम के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नींबू वाला, यहां देखें वीडियो

- Advertisement -

सोशल मीडिया (Social Media) पर देखते ही देखते लोग आम आदमी से सेलिब्रिटी बन जाते हैं। हाल ही में रानू मंडल की आवाज ने उनकी जिंदगी बदल दी तो कच्चा बादाम (kachcha baadaam Song) गाने वाले भुवन के गाने ने लोगों के जुबान पर अपनी जगह बना ली। ऐसे ही एक और शख्स की वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है जो लेमन शिकंजी बनाते-बनाते ऐसा कुछ गा रहा है, जिसे सुनकर आप उसके फैन बन जाएंगे। वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एकदम अलग अंदाज में पंजाबी में जिंगल सुनाते हुए एक नींबू बेचने वाला ग्राहकों के लिए शिकंजी (Shikanji) बना रहा है। शिकंजी बनाने का अंदाज किसी रैपर से कम नहीं लग रहा है। इसके साथ ही बनाने के हर एक स्टेप से जुड़ी लाइन भी गाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये नींबू वाला छा गया और लोग इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें:चमत्कार! महिला के सीने में निकला सींग, डॉक्टर भी देखकर हो गए हैरान

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gourav Sagar (@13_gouravsagar05)

 

वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर 13_gouravsagar05 ने शेयर किया है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। करीब 9 लाख लोगों ने वीडियो पर लाइक (Like) भी किया है। हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दिया है। इससे पहले कच्चा बादाम सिंगर भुवन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए थे। कच्चा बादाम फेम भुवन मूंगफली बेचते थे, जहां किसी ने इस गाने को गाते हुए उनकी वीडियो बना ली, जो बाद में वायरल हो गई थी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | viral video | off beat | Video viral | Zara Hatke | Video of lemonade | kachcha baadaam Song | Shikanji | Social media
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है