-
Advertisement
Corona संकट में अजीबोगरीब Mask पहन रहे लोग, तस्वीरें देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
Last Updated on August 1, 2020 by
दुनिया भर में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर जारी है। लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और करोड़ों लोग दहशत में जी रहे हैं। सरकारें इससे बचने के तमाम उपाय कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी लगातार इसके बारे में जागरुकता फैला रहा है। पूरी दुनिया में लोग मास्क पहनकर अपनी सुरक्षा में लगे हैं। इसी कड़ी में मास्क की अजब-गजब तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुक पाएगी। आइए हम आपको दिखाते हैं ये फन तस्वीरें …
ये भी पढ़ें – Corona Positive को लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस, PPE Kit पहनकर खुद ही पहुंच गया कोविड सेंटर
दरअसल, कोरोना काल जैसे परेशानी के माहौल में लोगों को हंसाने के लिहाज से कई लोगों ने मास्क के ऊपर छपे प्रिंट में अजीबोगरीब चीजें दिखाईं। इसमें किसी ने बड़ा सा दांत छपवाया हुआ है तो किसी ने बड़ा सा मुंह बनाया हुआ है।
यहां तक कि किसी ने मास्क में मंकी फेस भी लगा रखा है। ये तस्वीरें ट्विटर (Twitter) समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आईं। पिछले दिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले शंकर कुराडे नामक शख्स उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने 2.89 लाख रुपये की कीमत से सोने का मास्क बनवा लिया।
ये बात सही है कि फेस मास्क हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने मुंह और नाक को मास्क के साथ कवर करना बहुत महत्वपूर्ण है।इसी कड़ी में कई लोग सुरक्षात्मक मास्क के कई नए संस्करणों के साथ आ रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने सोने और चांदी से लेकर एलईडी लाइटों से सजे मास्क भी लगाए।
ऐसे ज्यादातर लोग मजाकिया चेहरे के प्रिंट के साथ मास्क पहने दिखते हैं। @cameronmattis नामक हैंडल के ट्विटर यूजर ने भी इसी तरह का फेस मास्क ऑर्डर किया। उन्होंने उस मास्क के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
ऐसे तमाम लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं। पहली बार लोग देखकर तो इसे पहचान ही नहीं पा रहे हैं कि ये मुखौटा है या इनका चेहरा ही ऐसा है।