-
Advertisement
हिमाचल के दूसरे जिलों में फंसे Chamba के लोगों के लिए राहत भरी खबर
Last Updated on April 24, 2020 by
चंबा। हिमाचल के दूसरे जिलों में फंसे चंबा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी घर वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरे जिलों में फंसे लोग संबंधित डीसी या एसडीएम को जानकारी दें। उन्हें पास जारी किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने फेसबुक लाइव (Facebook live) में दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में फंसे चंबा के लोग संबंधित डीसी या एसडीएम को सूचना दें। उन्हें पास मिल जाएंगे। वो अब कहां पर हैं और कहां जाना है। यह जानकारी देनी होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
मान लो कोई हमीरपुर के नादौन में फंसा है तो उसे बताना होगा कि वह अभी हमीरपुर के नादौन में है और चंबा (Chamba) के इस क्षेत्र में जाना चाहता है। साथ ही यह भी बताना होगी कि कितने लोग हैं। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि एक दूसरे की मदद करें व एक सूची बनाएं। जिला कांगड़ा के करीब 300 से चार सौ लोगों की सूची उनके पास है। वह उसे डीसी कांगड़ा को भेज रहे हैं। उन्हें पास जारी हो जाएंगे। वहीं, बाकी जिलों में फंसे लोग भी अपनी जानकारी दें। ऐस लोग जो पढ़ाई, खेतीबाड़ी, मजदूरी या अन्य कार्यों के लिए दूसरे जिलों में गए थे उन्हें घर वापस लाया जाएगा। हंसराज ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों को घर वापस लाने के आदेश दिए हैं।