-
Advertisement
मोहभंग! ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम से कन्नी काट रहे हैं लोग, खाली रही कुर्सियां
रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर। गांव की जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए चलाया जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ (Sarkar Gaon Ke Dwar) कार्यक्रम से लगता है लोगों का मोहभंग होता जा रहा है। शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार (Himachal Agriculture Minister Chandra Kumar) की अध्यक्षता में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम फतेहपुर (Fatehpur) के छत्तर गांव में रखा गया। कार्यक्रम में लोगों के लिए लगाई गईं कुर्सियां खाली (Vacant Chairs) रहीं। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा दिखे, लोग कम पहुंचे।
लोग बोले- समस्या रखने का मौका ही नहीं
लोगों ने कहा कि कार्यक्रम में जनता को समस्या उठाने का मौका (People Not Getting Chance To raise Problems) ही नहीं दिया जाता और अगर मौका मिल भी जाए तो समस्या को अनसुना कर दिया जाता है। समस्या का जवाब गोल-मोल होता है, जिसका कोई औचित्य नहीं होता। लोगों ने कार्यक्रम को कांग्रेस की शो-बाजी बताते हुए कहा कि इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
