-
Advertisement
हिमाचलः खाई में गिरी कार हरियाणा निवासी की मौत, मवेशी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
हिमाचल में सड़क हादसे रोज लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान( Death) चली गई है। ये हादसा पांवटा- शिलाई एनएच ( Paonta- Shillai NH) पर हुआ है। यहां पर सड़क पर मवेशी के बचाने के चलते तेज रफ्तार कार (over speed car)गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल ( Injured)है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब( Civil Hospital Paonta Sahib) में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः ट्यूशन से लौट रही नाबालिग को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया, कपड़े भी फाड़े
हरियाणा निवासी हरि गुरु (40) और विवेक कुमार( 27) यमुनानगर से शिलाई की ओर जा रहे थे। इस दौरान पांवटा- शिलाई मार्ग पर मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरे देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में हरि गुरु की मौत हो गई जबकि कार चला रहा विवेक घायल है। घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

