-
Advertisement
पांगी में हादसाः खाई में गिरी गाड़ी, एक की गई जान, दो अस्पताल में
चंबा। हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के बीच सडक हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। जिला चंबा के पांगी उपमंडल के तहत धरवास-सुराल मार्ग पर बोलेरो के नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।इस वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


