-
Advertisement
First Hand: अनुमति बगैर ही Haryana से सिरमौर पहुंच गया एक शख्स, Police ने किया केस
नाहन। हरियाणा (Haryana) से एक व्यक्ति बिना किसी अनुमति के सिरमौर (Sirmaur) पहुंच गया। इस पर रेणुका पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेणुका पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिली शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ यह कार्रवाई की है। पुलिस थाना रेणुका को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी निवासी ददाहू के मकान में हरियाणा से पहुंचा है। इस पर पुलिस (Police) टीम मौका पर पहुंची।
ये भी पढ़ेः कोरोना संकट के बीच पौंग झील में तैरता दिखा शव, नजदीक जाकर देखा
पुलिस ने पाया कि संजीव कुमार के रिहायशी मकान के धरातल मंजिल के एक कमरा में व्यक्ति मौजूद था। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम व पता रजत पुत्र मामचन्द निवासी गांव बडागांव, तहसील नरायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) बताया। व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि यह पहले यहां किराये के मकान में रहता था, मगर रजत पुलिस को जिला सिरमौर में प्रवेश करने बारे में कोई भी अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेणुका पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

