-
Advertisement
मिडिल ईस्ट में जंग का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, ₹ 2 प्रति लीटर तक हुआ इजाफा
Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकारी तेल कंपनियों ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को ₹2.09- ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही हैं।
इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपए से 112.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115-120.30 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 112-117.30 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है। वहीं सामान्य पेट्रोल पुराने दाम पर ही मिलता रहेगा। फिलहाल इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की थी। प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं।
पंकज शर्मा
