-
Advertisement
Himachal: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक घंटे तड़पता रहा घायल
नाहन। हिमाचल (Himachal) के सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत खड़कोली क्षेत्र में देर रात सुनसान इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक देर रात खड़कोली में सुनसान स्थान पर एक अज्ञात पिकअप ने एक मोटर साइकिल नंबर एचपी 71-7078 को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से पिकअप सहित फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें: Himachal: पेशी के लिए लाया दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
बाइक (Bike) चालक घायल अवस्था में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक तड़पता रहा, जिसे फिर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। इस पर पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज किया गया। लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन पिकअप को पांवटा साहिब में भूपपुर क्षेत्र से गाड़ी की रिपेयर करवाते समय बरामद किया। एसपी सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि पिकअप (Pickup) को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

