-
Advertisement
यहां महिलाओं को नहीं वोट देने का अधिकार
दुनिया में कई देश हैं और हर देश के साथ कुछ ना कुछ रोचक बात जुड़ी होती है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं जहां पर घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। सुनने में ये अजीब तो लगता है, लेकिन इसके पीछे की वजह हम आपको विस्तार से बताते हैं। इंडोनेशिया के पास स्थित ब्रुनेई नाम (Brunei Country) के देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां का राजा का शासन चलता है। ब्रुनेई एक मुस्लिम बहुल देश है और यहां पर आज भी महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। इस देश की राजधानी का नाम ब्रुनेई टाउन है और ये इस देश का सबसे बड़ा शहर है। बाकी कई देशों की तरह यह देश भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, जिसे एक जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी। यहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज (Tradition) है। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसके अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी दिख जाती है। ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह (Sultan Hassanal Bolkiyah) को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। 2008 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपए बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7000 के आसपास कारें हैं। हसनल बोल्कियाह की निजी कार सोने से जड़ी हुई है। सुल्तान जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है और इसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं। ब्रुनेई में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। यहां के लोग सड़क पर चलते-चलते भी कुछ खाना-पीना गलत मानते हैं। सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं। इस देश में जितने घर हैं उससे ज्यादा लोगों के पास कारें हैं। यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। दरअसल, यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।