-
Advertisement
फ्लाइट भारी हुई तो पायलट ने 19 यात्रियों को टपका दिया, देखें वीडियो
लंदन। प्लेन (Airplane) में उतनी ही सवारियां बैठती हैं, जितनी सीटें होती हैं। ट्रेन के समान विमान में एक ही सीट पर दो-तीन लोग बैठकर सफर नहीं करते। ऐसे में सवारियों से विमान का भारी हो जाना एक असामान्य बात है। लेकिन लैंजारोटे से लिवरपूल के लिए उड़ान भरने से पहले ईज़ीजेट (EasyJet) के एक विमान में ऐसा भी हुआ कि वजन बढ़ने की बात कहकर पायलट ने 19 यात्रियों को नीचे (Pilot Dropped 19 Passengers) उतार दिया और फिर उड़ान भरी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े:14 हजार की फ्लाइट टिकट रद्द करवाने पर मिले 20 रुपए, लोगों ने यह कहा
मामला 8 जुलाई का है। इस वीडियो में पायलट यात्रियों को परिस्थिति के बारे में बताता नजर आ रहा है और उनमें से 20 लोगों को खुद से विमान से उतरने को कह रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई।
#easyJet‘s Captain asked 20 passengers to leave the aircraft because it was overweight and wouldn’t be able to takeoff from #Lanzarote due to wind and warm weather. The flight from Lanzarote to #Liverpool was delayed by about 2 hours.
🎥 ©razza699/TikTok#Spain #uk #aviation pic.twitter.com/oa8pi4Imox
— FlightMode (@FlightModeblog) July 8, 2023
क्या है पूरा मामला?
ईज़ीजेट (EasyJet)का एक विमान 8 जुलाई को लैंजारोटे से लिवरपूल (Liverpool) के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन मौसम (Weather Condition) और विमान के वजन के हिसाब से पायलट सुरक्षा के साथ विमान को टेक ऑफ नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने यात्रियों के बीच आकर उन्हें मौसम और मौजूदा परिस्थिति के बारे में बताया और 20 लोगों को विमान से उतरने को कहा। इतना ही नहीं पायलट ने उतरने वाले लोगों को 500 यूरो का रिफंड देने की भी बात कही। 19 यात्रियों के उतरने के बाद विमान ने 11:30 बजे उड़ान भरी, जो रात करीब 9.45 बजे उड़ान भरने वाला था।
