- Advertisement -
नई दिल्ली। कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान स्थित कोटा (Kota) के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जहां अस्पताल में मरने वाले बच्चों की संख्या 107 तक पहुंच गई है। वहीं सूबे के मुखिया अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपने बेतुके बयानों के जरिए इस मुद्दे को टालते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब राज्य के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के प्रभावशाली नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने ही सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पायलट शनिवार को मरीजों का हाल जानने और स्थिति का जायजा लेने कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों की मौत मामले पर पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि हमें जिम्मेदारी तय करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले क्या हुआ इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। वसुंधरा को जनता ने हरा दिया लेकिन अब जिम्मेदारी हमारी है। पायलट आज कोटा में कई मृत बच्चों के परिवार से मिले। बता दें कि पायलट प्रदेश के उप मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ पीसीसी अध्यक्ष भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पायलट दिल्ली में थे, तब कांग्रेस कि अंतिरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कोटा में बच्चों की मौत को लेकर नाराजगी जताई। उसके बाद पायलट राजस्थान पहुंचे और जयपुर आने के बाद कोटा के लिए रवाना हुए थे।
- Advertisement -