-
Advertisement
इस बार होली खेलने के लिए वास्तु के अनुसार चुने रंग, चमक जाएगी किस्मत
Last Updated on March 9, 2020 by
नई दिल्ली। होली (Holi) का त्यौहार दस्तक दे चुका है ऐसे में अगर आप भी होली के लिए रंग खरीदने के लिए जा रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बास्तु के अनुसार बताए रंगों से होइ खेलकर होली मनाएं तो आपकी किस्मत चमक सकती है। वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार होली के हर रंग का प्रभाव अलग होता है। जानें वास्तु के अनुसार किस रंग का क्या महत्व है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
वास्तु अनुसार लाल रंग से होली खेलने से सेहत और यश में वृद्धि होती है। जो लोग प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं उनके लिए भी लाल रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
मुश्किल हालातों में हार मानने वालों लोगों के लिए गुलाबी रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
स्टूडेंट्स, टीचर्स, वकील और पत्रकारों के लिए हरे रंग से होली खेलना अच्छा माना जाता है।
सोना, चांदी का व्यापार करने वालों को पीले रंग से होली खेलना वास्तु अनुसार शुभ माना जाता है।
एक्टर, लोहा कारोबारियों के लिए नीले रंग से होली खेलना शुभ होता होता है।
अगर आप अपने जीवन में परिवर्तन लाना चाहते हैं तो केसरिया रंग से होली खेलना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।