-
Advertisement
वीरभद्र सिंह के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने जताया शोक
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन से पूरा प्रदेश शोक में डूबा है। हिमाचल के साथ-साथ देशभर के बड़े नेता वीरभद्र के निधन से स्तब्ध हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “वीरभद्र सिंह ने अपने राजनीतिक सफर में अनुभव से हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके निधन से दुख हुआ है, भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”
यह भी पढ़ें: वीरभद्र के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक ,शनिवार को होगा रामपुर में अंतिम संस्कार
Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरभद्र के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। मैं उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति”
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। मैं उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) July 8, 2021
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक दिग्गज नेता थे, जिनका हिमाचल के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है। वह हिमाचल की राजनीति में एक जननायक के तौर पर उभरे और कई बार हिमाचल के सीएम बने। वह अपनी दूर दृष्टि, संवेदनशील स्वभाव और कर्मठ व्यक्तित्व के लिये जाने जाते थे। हिमाचल के लिए यह बड़ी क्षति है। राज्य को उनके द्वारा दिये गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने के शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
https://twitter.com/CMOFFICEHP/status/1412970264875372544
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर वीरभद्र के अंतिम दर्शन के लिए हॉली लॉज पहुंचे। जयराम ने वीरभद्र के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल के छह बार सीएम रहे हिमाचल के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार हम सबके के लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।” पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है।
https://twitter.com/JPNadda/status/1413030695430017026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एक करिश्माई और दूरदर्शी नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ, जिनकी प्रशंसा सभी पार्टियों द्वारा की गई थी। भले ही राजनीतिक रूप से हम अलग-अलग थे, लेकिन परस्पर रूप से हमने एक-दूसरे को अत्यंत सम्मान से रखा। हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है और मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने दुख जताया है। जहां कांग्रेस ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित किए वहीं प्रेम कुमार ने भी अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने पर जिला में मनाए जाने वाले जश्नों पर विराम लगा दिया है। बीजेपी द्वारा किसी भी प्रकार जश्न नहीं मनाया जाएगा। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे तथा दो बार केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहे जो हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश ने एक महान राजनीतिक योद्धा को खो दिया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बहुत बड़े फाइटर थे उन्होंने जीवन मे बहुत संघर्ष कर जीत हासिल की है। धूमल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1412987360208379909
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
https://twitter.com/KSRathoreINC/status/1412951789406621704
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह निशब्द हैं और एक युग का अंत हो गया।
#Congress President Resp. Smt. #SoniaGandhi Ji's condolence message on the sad demise of former CM of #HimachalPradesh & Veteran Congress Leader Raja Sahab Shri #VirbhadraSingh Ji. pic.twitter.com/qe4ZvHcgRX
— Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind (@SanjaySDutt) July 8, 2021
हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी संजय दत्त ने भी वीरभद्र के निधन पर शोक जताया।
https://twitter.com/AgnihotriLOPHP/status/1412949086387326977
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कहा-एक युग का अंत। दिलों के राजा नहीं रहे। विनम्र श्रद्धांजलि।
वीरभद्र सिंह के निधन पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शोक जाहिर किया है। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

