-
Advertisement
PM Modi ने नौसैनिकों के साथ मनाई दिवाली, INS विक्रांत से पाकिस्तान को दिया ये मैसेज
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। वे एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है। यह 12वीं बार है कि पीएम दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे और दीवाली मनाई। पिछले साल पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई थी।
Celebrating Diwali with our brave Navy personnel on board the INS Vikrant. https://t.co/5J9XNHwznH
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
पीएम ने कहा भारतीय नौसेना के पैदा किए गए भय ने, भारतीय वायुसेना के दिखाए गए अद्भुत कौशल ने, भारतीय सेना की जाबांजी ने यानी तीनों सेनाओं के जबरदस्त समन्वय ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को इतनी जल्दी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
Highlights from INS Vikrant, including the Air Power Demo, a vibrant cultural programme and more… pic.twitter.com/Br943m0oCC
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
उन्होंने कहा- मैं कल से आपके (नौसैनिकों) बीच हूं। एक-एक मैंने कुछ सीखा है, कुछ न कुछ जाना है। दिल्ली से निकला था तो सोचा था कि इस पल को जी लूं। आप लोगों की तपस्या, आप लोगों की साधना, आपका समर्पण इतनी ऊंचाई पर है कि मैं उसे जी नहीं पाया, लेकिन जान जरूर पाया। मैं अंदाज लगा सकता हूं कि इसे जीना कितना कठिन होगा।
At the majestic flightdeck of INS Vikrant, with the MiG-29 fighters. pic.twitter.com/SRjeSpP4sg
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारी दीपमालाएं हैं। मेरा सौभाग्य है कि इस बार मैं दिवाली आप सबके बीच मना रहा हूं। INS विक्रांत पर बिताई कल की रात को शब्दों में कहना कठिन है। ये जहाज वगैरह अपनी जगह हैं लेकिन जो जज्बा आपमें है वो उसको जानदार बना देती है। जहाज लोहे की होती है, लेकिन जब आप उसमें सवार होते हैं तो वो जांबाज बन जाती है।
पंकज शर्मा
