-
Advertisement
बीकानेर में पीएम मोदी: करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, दशनोक रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन
PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार राजस्थान आए हैं। वे सीमावर्ती क्षेत्र बीकानेर का दौरा कर रहे हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे बीकानेर एयरबेस पहुंचे। यहां से सीधे करणी माता मंदिर पहुंचे और वहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की।
LIVE : प्रधानमंत्री श्री @narendramodi करणी माता मंदिर, देशनोक में दर्शन-पूजन करते हुए।#WelcomeModiJihttps://t.co/gv6WT7n40m
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 22, 2025
इसके बाद बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही बीकानेर-मुंबई (बान्द्रा टर्मिनस) के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। वे देशनोक के पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।
LIVE: PM Shri @narendramodi inaugurates Amrit Bharat Deshnoke Railway Station, flags off Bikaner-Mumbai train.#WelcomeModiJihttps://t.co/XKNFNnAvc6
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 22, 2025
बता दें, बीकानेर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ध्वस्त किया था। ऐसे में पीएम मोदी का बीकानेर दौरा एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पीएम करीब तीन घंटे तक बीकानेर में रुकेंगे।
पंकज शर्मा
