-
Advertisement
PM Modi सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे, सेना के जवानों से की मुलाकात
PM Narendra Modi:भारत व पकिस्तान में तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है। PM मोदी ने अपने X अकाउंट पर लिखा- आज सुबह AFS आदमपुर गया और बहादुर योद्धाओं से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना बहुत खास अनुभव था। देश सशस्त्र बलों का हमेशा आभारी रहेगा।
Earlier this morning, I went to AFS Adampur and met our brave air warriors and soldiers. It was a very special experience to be with those who epitomise courage, determination and fearlessness. India is eternally grateful to our armed forces for everything they do for our nation. pic.twitter.com/RYwfBfTrV2
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2025
इस दौरे ने ना केवल सैनिकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि पाकिस्तान को भी एक कड़ा संदेश दिया कि भारत की सेना हर चुनौती के लिए तैयार है ।पीएम मोदी का जवानों के बीच पहुंचना और उनके साथ अनौपचारिक बातचीत ने सैनिकों में जोश भर दिया। इस दौरान जवानों ने उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा किए, और पीएम के साथ ठहाके लगाते हुए तस्वीरों में कैद हुए।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
