-
Advertisement
PM Modi Address To Nation :भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा,मोदी बोले- फिर हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे
PM Modi On Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान (India and Pakistan) तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पिछले करीब एक सप्ताह के घटनाक्रम पर देश को संबोधित किया। भारतीय सेना के (Operation Sindoor) ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने आज पहली बार देश को संबोधित किया है।
📡LIVE NOW📡
▪️ Prime Minister @narendramodi addresses the nation
Watch on PIB's📺
Facebook: https://t.co/p9g0J693ov
YouTube: https://t.co/qdjS8HWbNfhttps://t.co/XPXOotm9tA— PIB India (@PIB_India) May 12, 2025
हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK पर बात की। पीएम ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। हमारे ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे। भारत अपनी शर्तों पर करारा जवाब देगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।
🚨 BIG statement by PM Modi.
"If we talk to Pakistan it's just going to be on Terror and PoK" pic.twitter.com/hjUJNCWewD
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 12, 2025
ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है
पीएम ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे, हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं।कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। उसकी आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देना पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद का ये बड़ा सबूत है। हम भारत और नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है।
आतंक के आकाओं को भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया
पीएम ने कहा कि आतंक के बहुत सारे आका बीते ढाई तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे। जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे। उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। साथियों भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था। हताशा में घिर गया था। बौखला गया था। इसी बौखलाहट में उसने एक और दुस्साहस किया, आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने की बजाय पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया।
-पंकज शर्मा
