-
Advertisement
NCC रैली में बोले पीएम – ‘आज का युवा भारत की स्थिति स्वीकारने के लिए तैयार नहीं’
Last Updated on January 28, 2020 by
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली में शिरकत की। यहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बात करते हुए उन्होंने कहा केंद्र सरकार लोगों के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को रोकने के लिए CAA लेकर आई है लेकिन, भारत का युवा आज भारत की स्थिति स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल (Political Parties) अपने वोट बैंक पर कब्जा करने की स्पर्धा में लगे हैं। उन्होंने कहा आखिर ये लोग किसके हितों के लिए काम कर रहे हैं।
दिल्ली में 17 सौ से ज्यादा कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को दशकों तक उनके घर का मालिकाना हक नहीं मिला था।
दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन से, उनकी सबसे बड़ी चिंता को दूर कर दिया है।
जिसका लाभ हिंदुओं को होगा और मुस्लिमों को भी, सिखों को होगा और ईसाइयों को भी: पीएम मोदी #PMatNCC pic.twitter.com/jhIWjxpBjB
— BJP (@BJP4India) January 28, 2020
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- ‘स्वतंत्रता के बाद से स्वतंत्र भारत ने पाकिस्तान (Pakistan), बांग्लादेश (Bangladesh), अफगानिस्तान के हिंदुओं, सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों से ये वादा किया था कि अगर उनको जरूरत होगी तो वो भारत आ सकते हैं।यही इच्छा गांधी (Mahatma Gandhi) जी की थी और यही 1950 में नेहरू-लियाकत समझौते की भी थी वो देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है। इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा। यही है युवा सोच, यही है युवा मन, यही है युवा भार जो लोग काम चलाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं उनके लिए कल कभी नहीं आता।’ उन्होंने कहा लेकिन इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है।’
हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जीते-जी इन समस्याओं से देश को मुक्त करें।
मैं आने वाली पीढ़ियों के लिए, देश के युवाओं के भले के लिए सारे राजनीतिक प्रपंचों का हिम्मत से सामना कर रहा हूं, ताकि देश कामयाब हो सकेः पीएम मोदी #PMatNCC pic.twitter.com/XLDx8ppQQQ
— BJP (@BJP4India) January 28, 2020
पीएम ने कहा- युवा छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए, चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी? आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65% से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है, लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए।
आज यहां जिन साथियों को पुरस्कार मिले हैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं।