-
Advertisement
मॉस्क हटे ! CM Jai Ram की उम्मीद
शिमला। पीएम नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने अपने टृवीट में लिखा है कि हिमाचल को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जा रहे हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्धायु के लिए शुभकामनाएं। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि आपके नेतत्व में देवभूमि निरंतर विकास व प्रगति के पथ पर आगे जाए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सीएम जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी तरह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जयराम ठाकुर को उनके सरकारी आवास ओक ओवर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के तीन वर्ष उपलब्धि भरे रहे हैं और यह पहली बार हुआ है कि किसी सीएम ने हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का ख्याल रखा है। वहीं,सीएम जयराम ठाकुर के आवास पर आज सुबह से ही उन्हें बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहें। इस बीच सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चालू वर्ष 2021में माॅस्क हट जाएं इस बात की हम उम्मीद जताते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार वर्ल्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है।